पटना : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के 28वें महाधिवेशन में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ का नया अध्यक्ष वेंकेटेश कुमार को निर्वाचित किया गया। इन्हें निर्विरोध चुना गया। वहीं महासंघ का मुख्य संरक्षक गंगा प्रसाद झा और संरक्षक ब्रजकिशोर सिंह को नियुक्त किया गया। महासंघ में डेढ़ दशक के बाद बदलाव हुआ है।
वक्फ़ बचाव रैली का प्रशांत किशोर ने किया समर्थन.. RJD को ले लिया निशाने पर
नवनियुक्त अध्यक्ष वेंकेटेश कुमार ने कहा कि कर्मियों की जो भी समस्याएं महाधिवेशन में उभर कर आया है। इन समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। शिक्षामंत्री ने भी सहयोग का आश्वासन दिया है। जल्द ही महासंघ सरकार के समक्ष अपनी मांगों का प्रस्ताव सौंपेगी। महाधिवेशन अरविन्द महिला महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से संघ के पदाधिकारियों एवं सभी विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। इसकी अध्यक्षता गंगा प्रसाद झा एवं ब्रज किशोर सिंह ने की। पूर्व अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को संघ के निर्वाचित सदस्यों से एकता एवं अखण्डता बरकरार रखने का संदेश दिया।
महासंघ का उपाध्यक्ष प्रेमचन्द्र, पवन कुमार मिश्र और संजीव कुमार को निर्वाचित किया गया। वहीं महामंत्री रोहित कुमार को चुना गया। संयुक्त मंत्री में अशोक कुमार व शैलेन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। मुख्यालय संयुक्त मंत्री मुख्यालय से बाहर के लिए राजदेव राय, उपेन्द्र सिंह, और नीलम कुमारी को चुना गया। वहीं •कोषाध्यक्ष विनोद कुमार को बनाया गया। महासंघ का अंकेक्षक कुमार अमिताभ को चुना गया।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रक्षेत्रीय महामंत्री बने दीपक कुमार
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के कर्मियों का चुनाव भी हुआ। इसमें पीपीयू के प्रक्षेत्रीय मंत्री दीपक कुमार को चुना गया। वहीं संरक्षक मनोज कुमार, अध्यक्ष त्रिपुरारी, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व सतीश कुमार, संयुक्त मंत्री मंगल मुर्ती और नवदीप कुमार पाण्डेय को चुना गया। कोषाध्यक्ष अनुज कुमार को बनाया गया है। पीपीयू कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय मंत्री महामंत्री दीपक कुमार ने कहा यह यूनिट भी बहुत बड़ा है। संगठन पूरी मजबूती के साथ कर्मियों की हक लड़ाई लड़ेगा। कर्मियों की मांगों को सरकार और विश्वविद्यालय स्तर पर उठाया जाएगा।