नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने पांच साल बाद यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। 1 जुलाई 2025 से लागू हुए नए किराए के अनुसार, स्लीपर, सेकंड क्लास और AC कोच का सफर अब पहले से महंगा हो गया है। हालांकि, 500 किमी तक की जनरल यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कितना बढ़ा किराया?
- 501 से 1500 किमी: ₹5 अधिक
- 1501 से 2500 किमी: ₹10 अधिक
- 2501 से 3000 किमी: ₹15 अधिक
कोचवाइज किराया वृद्धि:
- सेकंड क्लास: 0.5 पैसे/किमी
- स्लीपर/नॉन-AC: 1 पैसा/किमी
- AC कोच: 2 पैसे/किमी
तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम
- अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होगा।
- बिना आधार लिंक के यात्री ऑनलाइन तत्काल टिकट नहीं बुक कर पाएंगे।
चार्ट अब 8 घंटे पहले, वेटिंग टिकट कैंसिलेशन चार्ज में राहत
- आरक्षण चार्ट अब ट्रेन रवाना होने से 8 घंटे पहले तैयार होगा (पहले 4 घंटे पहले)।
- वेटिंग टिकट कैंसिलेशन पर कटौती शुल्क में छूट की भी संभावना जताई जा रही है।