कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 25 साल की उम्र में ही 269 रन की पारी खेलकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़े। वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान बने। वहीं भारत ने 18 साल बाद इंग्लैंड में 500 रन का आंकड़ा पार किया।
‘कैप्टन कूल’ ही नहीं, ‘हिटमैन’ और ‘मास्टर ब्लास्टर’ का भी हो चुका है ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन
कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम में पहले दिन शतक लगाया, जिसे दूसरे दिन उन्होंने डबल सेंचुरी में बदल दिया। 25 साल के शुभमन 269 रन बनाकर आउट हुए। यह टेस्ट में उनका पहला ही दोहरा शतक रहा। वे 23 साल की उम्र में वनडे फॉर्मेट में भी डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। शुभमन 2 अलग-अलग फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। उन्होंने रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 साल की उम्र में दोनों फॉर्मेट में डबल सेंचुरी लगाई थी।
भाजपा को मिल सकती है पहली महिला अध्यक्ष, महिला नेतृत्व की ओर बड़ा कदम
शुभमन इंग्लैंड में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय प्लेयर भी बने। उन्होंने सुनील गावस्कर का 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गावस्कर ने 1979 में द ओवल के मैदान पर 221 रन बनाए थे। इन 2 के अलावा राहुल द्रविड़ ही 2002 में इंग्लैंड के मैदान पर दोहरा शतक लगा सके हैं। शुभमन एशिया के बाहर भी सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बने।
उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2004 में सिडनी के मैदान पर 241 रन बनाए थे। शुभमन की डबल सेंचुरी किसी भारतीय कप्तान का भी टेस्ट में बेस्ट स्कोर रहा। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में 254 रन की नॉटआउट इनिंग खेली थी।
बिहार कांग्रेस ने साधी जमीनी ताकत, सदाकत आश्रम से विधानसभा चुनाव की रणनीति का आगाज़
भारत की पहली पारी भारत की पारी 587 रनों पर समाप्त हुई। जिसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, क्योंकि भारत के गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट जल्दी चटकाए। हालांकि, रूट और ब्रूक ने दिन का खेल समाप्त होने तक और नुकसान नहीं होने दिया। दिन को समाप्ति तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के अंत तक 3 विकेट खोकर 77 रन बनाए।