Apple Inc ने अपने नए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) की घोषणा कर दी है, और इस बार यह जिम्मेदारी भारतीय मूल के शबीह खान को दी गई है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के बाद अब एप्पल ने भी भारत की प्रतिभा पर भरोसा जताया है। शबीह खान अब जेफ विलियम्स की जगह यह भूमिका निभाएंगे। शबीह खान 1995 में Apple से जुड़े थे। शुरुआती दिनों में उन्होंने एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर काम किया।
‘SEBI की नाक के नीचे घोटाले-घपले हुए हैं.. जेन स्ट्रीट कैसे लूट गई ₹4843 करोड़’
उनकी मेहनत और टीम वर्क के चलते उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी दी गई। साल 2019 में शबीह को Senior Vice President of Operations का पद मिला। उस समय भी उन्होंने कंपनी की सप्लाई चेन और मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम को मजबूती दी। कोरोना महामारी के दौर में जहां दुनियाभर की कंपनियों की सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई, वहीं शबीह खान की रणनीति से Apple की सप्लाई चेन लगभग सुरक्षित रही। उन्होंने चीन, वियतनाम और भारत समेत कई देशों में पार्टनरशिप के जरिए जरूरी इक्विपमेंट और प्रोडक्शन लाइन को चालू रखा।
Ola, Uber, Rapido का किराया बढ़ा.. केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस
शबीह खान का जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। बचपन के कुछ साल भारत में बिताने के बाद उनका परिवार सिंगापुर शिफ्ट हो गया। पढ़ाई के लिए उन्होंने इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया, और फिर न्यूयॉर्क से मास्टर्स भी पूरा किया। तकनीकी समझ और रणनीतिक सोच ने उन्हें जल्द ही तकनीक की दुनिया में मजबूत पहचान दिला दी।