बिहार में विशेष निगरानी की टीम ने एक्साइज विभाग के डीएसपी के घर पर धमक दी है। यह कार्रवाई खगड़िया जिला के टीचर्स कॉलोनी कृष्णापुरी वार्ड नंबर 29 में स्थित उनके आवास पर की गई है। आरोपी डीएसपी अभय कुमार यादव हैं, जो फिलहाल पटना में पदस्थापित हैं। उनकी नियुक्ति 1994 बैच के दरोगा के रूप में हुई थी। अभय प्रसाद यादव बिहार के मद्य निषेध विभाग के डीएसपी हैं।
RJD कन्हैया कुमार से बहुत डरती है.. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
अभय कुमार यादव खगड़िया में पसराहा, मानसी, महेशखूँट और मुंगेर के कजरा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। विशेष निगरानी टीम ने अभय कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसके बाद खगड़िया में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल छापेमारी जारी है। आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज हुआ है।