Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के लिए 1.50 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर हर बूथ पर कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने निविदा जारी कर कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं।
Bihar Election: SIR विवाद और बिहार चुनाव पर 24 दलों की एकजुट रणनीति
इस बार हर बूथ पर दो से तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि मतदान की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अब तक के चुनावों में सिर्फ चुनिंदा बूथों पर ही लाइव वेबकास्टिंग और सीसीटीवी की सुविधा होती थी, जबकि बाकी स्थानों पर फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती थी। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में पहली बार सभी बूथों पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
Bihar Voter List Rivision: तेजस्वी यादव ने ममता-अखिलेश-राहुल समेत 35 बड़े नेताओं को लिखा पत्र..
चुनाव के लिए इस बार कुल 90,712 बूथों का गठन किया गया है। 2020 में हुए कोरोना काल के विधानसभा चुनाव में 1,06,000 बूथ बनाए गए थे, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में यह संख्या 77,895 थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर जिलों में बूथों का भौतिक सत्यापन कर नए बूथों का गठन किया गया है।