बिहार में भ्रष्टाचार नियंत्रण मामले में पटना विशेष निगरानी इकाई (SVU) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें सोमवार को विशेष निगरानी इकाई ने बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी विजय कुमार जो की फिलहाल नगर परिषद बरबीघा शेखपुरा के नगर कार्यपालक पदाधिकारी है, उनके विरुद्ध निगरानी न्यायालय पटना में आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विशेष निगरानी इकाई हुई अलर्ट
![](https://www.insiderlive.in/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Image-2022-03-15-at-1.59.48-PM.jpeg)
वहीं विशेष निगरानी इकाई की टीम ने विजय कुमार, 18 जनवरी 2022 को अपने कार्यालय में 48000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। बता दें कि विनय कुमार अभी न्यायिक अभिरक्षा में है। हालांकि उनपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा-7, 1988 के अंतर्गत आरोप पत्र दाखिल किया गया है। वहीं 17 जनवरी 2022 को विजय कुमार के विरुद्ध विशेष निगरानी इकाई में F.I.R दर्ज किया गया था और 14 मार्च 2022 को उन पर चार्जशीट किया गया था। इस मामले में अनुसंधान कर निर्धारित समय सीमा में चार्ज शीट जारी कर दिया गया है। साथ ही विशेष निगरानी इकाई ने बताया की इस मामले के साथ अन्य मामलों में, आरोप पत्र शीघ्र दाखिल किया जाएगा है।