लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर दिए गए बयान पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को धमका रहे हैं। यह लोकतंत्र को कमजोर करने की एक बड़ी साजिश है। यहां तक कि विपक्षी दल के नेता भी आंतरिक रूप से राहुल गांधी का विरोध करने लगे हैं। कुछ लोग कहने लगे हैं कि राहुल खतरनाक खेल खेल रहे हैं और देश की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये संवैधानिक संस्था का अपमान करते हैं। जनता को भ्रमित करने के लिए अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने का RJD-कांग्रेस के लोग बहाना ढूंढ रहे हैं। इनकी हार तय है। तेजस्वी यादव घबराहट में हैं।
राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर भड़क गया चुनाव आयोग.. कहा- हर दिन झूठे आरोप
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा कि राहुल गांधी की सारी नाराजगी इसलिए है कि उन्हें वोट नहीं मिलता। तो हम क्या करें? वे देश हार गए तीसरी बार, महाराष्ट्र हार गए, हरियाणा हार गए, दिल्ली हार गए, अब वे बिहार भी हारेंगे, बंगाल भी हारेंगे तो इसमें हम क्या करें? जब वे जीते तो क्या चुनाव आयोग ठीक था?
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को पहले अपने अंदर झांक कर देखना चाहिए कि जनता उन्हें वोट क्यों नहीं देती है। जहां तक सवाल है SIR का तो 99.9% लोगों ने बिहार में फॉर्म भरे हैं। कानून तो यही कहता है कि जो असल वोटर है और जो उस क्षेत्र में रहता है वही वोट देगा। तो अगर यह कार्रवाई हो रही है तो उन्हें परेशानी क्यों हो रही है? क्या इसी तरह के जाली मतदाताओं के आधार पर यह लोग जीतना चाहते हैं? कभी तो राहुल गांधी को सीधी बात करनी चाहिए।”