बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 (Asia Under-20 Rugby Championship) का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 09 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भारत के साथ-साथ चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल 1, अणे मार्ग में इस चैंपियनशिप के ‘शुभंकर‘ एवं ‘प्रतीक‘ का अनावरण किया। इस दौरान रग्बी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता राहुल बोस भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
PM Kisan Yojana: किसानों के लिए 20,000 करोड़ की सौगात.. 10 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बिहार पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। रग्बी बिहार में लोकप्रिय हो रहा है और इसके आयोजन से युवाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।