[Team Insider] 10 लाख इनामी कुख्यात टीपीसी कमांडर भीखन गंझू को पुलिस ने बुधवार गिरफ्तार किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के पंडरा इलाके से भीखन गंझू की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी तब कि जब वह पंडरा इलाके में पनाह लिए हुए था। उसके उस इलाके में छिपे होने की गुप्त सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।फिलहाल उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।