SIR के खिलाफ बिहार में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ सासाराम से शुरू हो गई है। सासाराम के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में जनसभा हो रही है। इसमें लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। राहुल गांधी सासाराम में मंच पर पहुंचे, वोट अधिकार यात्रा में महागठबंधन की राजद और लेफ्ट के भी नेता पहुंचे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने शुरू किया भाषण का अंतिम दौर, लालू प्रसाद यादव का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लालू यादव को गरीबों का मसीहा बताया।
बिहार में वोट चोरी होने नहीं देंगे.. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में गरजे तेजस्वी यादव
खरगे ने कहा कि- राहुल गांधी जी की यात्रा सासाराम से आरंभ हुई। आपके हित में, देश के हित में लोकतंत्र बचाने के लिए हमारा गठबंधन जो कर रहा है, उसका आपको साथ देना चाहिए। सबको वोटिंग का अधिकार देने वाली कांग्रेस पार्टी दलित,पिछड़े, आदिवासी सबको समान दृष्टि से देख कर उनके साथ जुड़ती है। ये हम चुनाव के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। जानबूझ कर दलितों, अल्पसंख्यकों के वोट काटे गए हैं। आप शोषण नहीं कर सकते।
खरगे ने कहा कि मेरे लोग ऐसा बोल रहे थे कि उनको हेलीपैड तक आने नहीं दिया गया। उनको हेलीपैड पर आने से रोका गया। हम सरकार बदलेंगे तो ये पूरे लोग बदल जाएंगे। अगर सरकार नहीं बदलेंगे तो ये आपकी गलती होगी। वहीं सभा में शोर होने से मल्लिकार्जुन खरगे नाराज हुए और कहा कि तुमलोग ऐसे पुकारना बंद करो। मैं बोलता हूं कि सुनना है तो सुनो, नहीं सुनना है तो बाहर जाओ। 10 लोग भी रहेंगे तो मैं भाषण दूंगा।
मल्लिकार्जुन खरगे ने कविता के साख खत्म किया अपना भाषण। कहा- गूंगे लोकतंत्र में कोई कुछ नहीं बोलेगा, अत्याचार होंगे तो मुंह नहीं खोलेगा, मुंह खोलेगा तो बस जयकारों और वाहवाहों के लिए। तो इंतजार करेगा कि कोई रक्षक आएगा जो हमें अत्याचारियों से मुक्त कराएगा। इसीलिए राहुल गांधी आपके रक्षक बन कर आए हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “बिहार लोकशाही की जन्मभूमि है। राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हो रही है। यह यात्रा 16 दिनों में 20 जिलों से होकर 1300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसका समापन 1 सितंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। तेजस्वी यादव और तमाम नेता इसमें हिस्सा लेंगे। आप अपने हित में, देश हित में, संविधान बचाने के लिए की जा रही इस यात्रा का समर्थन करें।






















