लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं। इस यात्रा में उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। रविवार को अररिया जिले में महागठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने लोजपा के नेता चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दी है। तेजस्वी यादव ने कहा चिराग पासवान आज का इश्यू नहीं है और ना ही जनता उनको पूछती है। आज लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। संविधान को मिटाया जा रहा है। मैं चिराग पासवान को सलाह जरूर दूंगा कि वे जल्द से जल्द शादी कर लें।”
पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को कहा ‘जननायक’ और ‘भाई’.. सलाम और जय भीम से भाषण शुरू किया
तेजस्वी की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। तभी राहुल गांधी ने तपाक से जवाब दिया- ये बात मुझ पर भी लागू होती है। यह कहते हुए राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव का हाथ पकड़ लिया और हँसने लगे। राहुल गांधी की बात सुनते ही सब लोग हंस पड़े। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इनके पिता जी (तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव) के साथ शादी को लेकर बात चल रही है।

दरअसल राहुल गांधी की उम्र 55 साल हो चुकी है। अबतक उनकी शादी नहीं हुई है। पूरे देश में राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। कई लड़कियां राहुल की दुल्हन बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इंडिया गठबंधन की शुरुआती मीटिंग में भी राहुल गांधी की शादी का ममला उठा था। लालू यादव ने कहा कि राहुल गांधी दुल्हा बनें और शादी करें, हम लोग बारात चलेंगे। हालांकि तब 2024 का चुनाव सामने था। इंडिया गठबंधन के पीएम फेस को लेकर चर्चा जोरों पर थी। कहा गया कि शादी के बहाने लालू यादव ने पीएम कैंडिडेट के तौर पर नीतीश कुमार के बदले राहुल गांधी का नाम आगे कर दिया है।






















