बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) का आज (शनिवार, 30 अगस्त) 14वां दिन है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा से आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी जुड़े हैं। राहुल-तेजस्वी की यात्रा सुबह छपरा (सारण) के एकमा से शुरू हुई, जो आरा की तरफ बढ़ रही है। सुबह 11.36 बजे बबुरा से यात्रा का भोजपुर में प्रवेश हुआ।
राहुल-तेजस्वी-अखिलेश यादव की वोटर अधिकार यात्रा छपरा से आरा पहुंची.. भोजपुर में हुआ जबरदस्त सवागत
आरा पहुंचने के बाद यह यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। जहां बारी-बारी से सभी नेताओं ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। इस दौरान सबसे पहले सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने जोर जोर से वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगवाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि बच्चे जैसे कागज की नाव और प्लेन बनाकार उड़ाते हैं, नीतीश कुमार के वादे वैसे ही होते हैं। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई वाली सरकार बनाइए।

आपको रोजगार चाहिए या नहीं। इसलिए काम करने वाली सरकार बनाइए। सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। हम सभी के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे। ये नकलची सरकार है। मेरी नकल कर रही है। तेजस्वी आगे-आगे है। ये सरकार पीछे हैं। ओरिजिनल सीएम चाहिए या डुप्लीकेट। फैसला आपको करना है।






















