महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) गांधी मैदान पहुंच चुकी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत सभी महागठबंधन के नेता खुली जीप में सवार होकर गांधी मैदान पहुंचे हैं। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहुंच चुके हैं। यहां महागठबंधन के वर्कर समेत अन्य कई बड़े नेता पहले से ही मौजूद हैं।
इधर गांधी मैदान से डाक बंगला की ओर लोगों का हुजूम आना शुरू हो गया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन एयरपोर्ट से अपने काफिले के साथ निकले हैं। गांधी मैदान में भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा महासचिव डी राजा पहुंच गए हैं। अन्य नेताओं के आने का सिलसिला जारी। सभी नेता सीधे गांधी मूर्ति के पास पहुंच रहे हैं।
शुरू हुई Voter Adhikar Yatra.. RJD ऑफिस के बाहर डांस, गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का जोश हाई
वोटर अधिकार यात्रा के तहत थोड़ी देर में गांधी मूर्ति से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मार्च शुरू होगा। इस मार्च में राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी जैसे दिग्गज नेता नजर आएंगे। गांधी मैदान में बने मंच पर इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता अपने-अपने दलों का झंडा फहरा रहे हैं।
पटना में वोटर अधिकार यात्रा के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पटना की सड़कों पर पैदल मार्च करते नजर आ रहे हैं। वर्कर गांधी मैदान पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के बैनर, झंडे नजर आए हैं। पटना में राजद, कांग्रेस और माले समेत महागठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के कार्यकर्ता और नेताओं का आज महाजुटान है।






















