पश्चिम चंपारण जिले में आने वाली लौरिया विधानसभा सीट का इतिहास काफी रोचक हैं। वर्तमान में यहां से BJP के विनय बिहारी मौजूदा विधायक है। पिछले चुनाव में उन्होंने RJD उम्मीदवार शम्भू तिवारी को हराया था। 2010 से लगातार यहां विनय बिहारी चुनाव जीतते आ रहे है।
2020 में, विनय बिहारी ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता और विधायक बने। उन्होंने कुल 77927 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 49.48% था। वही दूसरे नंबर पर रहे राजद के शम्भू तिवारी को कुल 48923 (31.06%) वोट मिले। इस दौरान BSP चौथे स्थान पर रही थी। इस सीट पर कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें 3 उम्मीदवार निर्दलीय थे।
नरकटियागंज विधानसभा : क्या भाजपा फिर से करेगी वापसी, 2025 में मुकाबला और भी दिलचस्प
2015 में, विनय बिहारी ने फिर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता और विधायक बने। उन्होंने कुल 57351 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 40.47% था। जबकि दूसरे नंबर पर रहें रण कौशल प्रताप सिंह को 39,778 (28.07%) वोट मिले थे. इस सीट पर कुल 62.87% वोटिंग हुई थी।
2010 में हुए चुनाव में विनय बिहारी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता और विधायक बने। उन्होंने कुल 38381 वोट हासिल किए, जो कुल वोटों का 33.44% था। दूसरे नंबर पर जदयू प्रत्याशी प्रदीप सिंह रहें, उन्हें 27,500 (23.96%) वोट मिले थे। 2010 में इस सीट पर कुल 60.14% वोटिंग हुई थी।
जातीय समीकरण
लौरिया विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जातियों और समुदायों के लोग रहते हैं। यह क्षेत्र अपने जातीय समीकरण के लिए जाना जाता है, यहां की प्रमुख जातियों में ब्राह्मण, भूमिहार, राजपूत, यादव और मुस्लिम समुदाय शामिल हैं। यहां मुस्लिम और यादव वोटरों की भूमिका सबसे अहम रहती है। हालांकि कोइरी और ब्राह्मण वोटर भी निर्णायक संख्या में हैं।
जनसंख्या
लौरिया विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 34,085 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.3% है। अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 3,665 है जो लगभग 1.43% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 43,055 है जो लगभग 16.8% है। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 256,277 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 100% है।
2020 में हुए चुनावों के प्रमुख मुद्दें
विधानसभा क्षेत्र के आठ पंचायतों के लिए जवाहिरपुल घाट पर पुल। सिकरहना नदी पर पुल। लौरिया- योगापट्टी पथ का जीर्णोद्धार। एनएच 727 से नवलपुर सड़क का जीर्णोद्धार। लौरिया में तुरकही नाले की सफाई व सौंदर्यीकरण। लौरिया को बौद्ध सॢकट से जोड़ना।






















