• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
असदुद्दीन ओवैसी बिहार राजनीति AIMIM सीमांचल चुनाव लालू यादव से AIMIM विधायक मुलाकात बिहार महागठबंधन और ओवैसी AIMIM RJD Congress Alliance Bihar

बिहार चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ी बेचैनी.. AIMIM क्यों महागठबंधन में शामिल होना चाहती है?

September 12, 2025
नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान – अप्रैल 2026 तक ब्लैक स्पॉट जीरो! बिहार की सड़कें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगी

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान – अप्रैल 2026 तक ब्लैक स्पॉट जीरो! बिहार की सड़कें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगी

February 1, 2026
Union Budget 2026 presentation in Parliament, Nirmala Sitharaman Budget Speech, Patna Ship Repair Facility, Raxaul to Haldia Greenfield Expressway Map

निर्मला सीतारमण के बजट में बिहार को क्या मिला..? जानिए

February 1, 2026
विकसित भारत की ओर कदम: बजट में 6 क्षेत्रों पर फोकस – विकास को तेज और स्थायी बनाने का वादा

विकसित भारत की ओर कदम: बजट में 6 क्षेत्रों पर फोकस – विकास को तेज और स्थायी बनाने का वादा

February 1, 2026
Union Budget 2026-27 Parliament speech, Nirmala Sitharaman budget address, Indian economy growth statement, Atmanirbhar Bharat budget focus, Finance Minister budget 2026

Budget 2026 LIVE: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं

February 1, 2026
बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: जीविका दीदियां सिल रही आंगनबाड़ी बच्चों की ड्रेस, 225 करोड़ का टारगेट

बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: जीविका दीदियां सिल रही आंगनबाड़ी बच्चों की ड्रेस, 225 करोड़ का टारगेट

February 1, 2026
Union Budget 2026 opposition reaction, Nirmala Sitharaman Budget speech, Congress leaders on inflation, Akhilesh Yadav budget comment, Shashi Tharoor employment statement

Union Budget 2026 से पहले सियासी घमासान.. विपक्ष ने जताई निराशा, महंगाई और रोजगार बने सबसे बड़े सवाल

February 1, 2026
UGC रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ छात्रों में भड़का आक्रोश: 2 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान

UGC रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ छात्रों में भड़का आक्रोश: 2 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान

February 1, 2026
Union Budget 2026 Bihar news, Nirmala Sitharaman Budget Day, Bihar NDA leaders on budget, RJD special state demand Bihar

Budget 2026: बिहार में नीतीश सरकार को क्या-क्या मिलेगा..? NDA की उम्मीदें, RJD की ‘विशेष राज्य’ की मांग

February 1, 2026
क्या खुलेगा निर्मला सीतारमण का जादुई पिटारा? बजट 2026 में जन औषधि केंद्रों को मिलेगी नई उड़ान, 2027 तक 25,000 का लक्ष्य!

क्या खुलेगा निर्मला सीतारमण का जादुई पिटारा? बजट 2026 में जन औषधि केंद्रों को मिलेगी नई उड़ान, 2027 तक 25,000 का लक्ष्य!

February 1, 2026
Nitish Kumar inspecting Patna projects, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा, Patna road connectivity inspection, Bihar CM infrastructure review

पटना की ट्रैफिक तस्वीर बदलने उतरे CM नीतीश.. प्रगति यात्रा में बड़ी परियोजनाओं का ऑन-स्पॉट निरीक्षण

February 1, 2026
केंद्रीय बजट 2026 से किसानों को बड़ी उम्मीदें, पीएम किसान योजना में राशि बढ़ोतरी की संभावना

केंद्रीय बजट 2026 से किसानों को बड़ी उम्मीदें, पीएम किसान योजना में राशि बढ़ोतरी की संभावना

February 1, 2026
Patna road accident scene, Bihita truck auto crash, Bihar accident rescue operation, PMCH Patna injured patients

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट.. 6 लोगों की मौत और 2 घायल

February 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, February 1, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

बिहार चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ी बेचैनी.. AIMIM क्यों महागठबंधन में शामिल होना चाहती है?

by RaziaAnsari
September 12, 2025
in Insider Special
0
असदुद्दीन ओवैसी बिहार राजनीति AIMIM सीमांचल चुनाव लालू यादव से AIMIM विधायक मुलाकात बिहार महागठबंधन और ओवैसी AIMIM RJD Congress Alliance Bihar
515
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Politics: बिहार की राजनीति इस समय नए समीकरणों के दौर से गुजर रही है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने एक बार फिर से महागठबंधन का दरवाजा खटखटाया है। सीमांचल क्षेत्र, जिसमें पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज जैसे मुस्लिम बहुल जिले शामिल हैं, AIMIM का मजबूत गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि ओवैसी किसी भी कीमत पर इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि AIMIM को आखिर महागठबंधन में शामिल होने की इतनी बेचैनी क्यों है और इसके पीछे ओवैसी की रणनीति क्या है।

बिहार एआईएमआईएम के अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन में शामिल होने के लिए पहले गुहार लगाई और फिर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखा है। इसके बाद भी जब बात नहीं बनी तो अख्तरुल ईमान अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को लालू यादव के दर पर दस्तक देने पहुंच गए। अख्तरुल ईमान गुरुवार को पटना में अपने समर्थकों के साथ लालू यादव के आवास तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गठबंधन में एआईएमआईएम को शामिल करने की मांग उठाई। एआईएमआईएम केवल 6 सीट की मांग इंडिया ब्लॉक से कर रही है।

AIMIM Protest at Lalu Residence Patna अख्तरुल ईमान लालू आवास प्रदर्शन ताजा खबर Bihar Election 2025 AIMIM Mahagathbandhan Demand AIMIM Supporters protest for Mahagathbandhan inclusion

यह सब कुछ बहुत नाटकीय ढंग से हुआ। ‘लालू-तेजस्वी अपने कानों को खोल, तेरे दरवाजे पर बज रहा है ढोल, गठबंधन के लिए अपना दरवाजा खोल,’ जैसे नारे लगाते हुए अख्तरुल ईमान राजद प्रमुख लालू के दरवाजे पर पहुंचे। इसके बाद भी लालू यादव ने एआईएमआईएम के लिए न ही अपने घर के दरवाजे खोले और न ही गठबंधन के।

केवल 6 सीट की मांग

अख्तरुल ईमान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ें. बिहार में हम सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं, पर कोई भी पार्टी अकेले सांप्रदायिक ताकतों को नहीं हरा सकती। इंडिया ब्लॉक में हमारी पार्टी को शामिल नहीं किया गया, तो वोटों का बंटवारा होगा और सांप्रदायिक ताकतों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमने कई बार गठबंधन के लिए आरजेडी को प्रस्ताव भेजा, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया। हम कोई सीएम या मंत्रालय नहीं मांग रहे, बल्कि सिर्फ 6 सीटें मांग रहे हैं।

Related Post

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान – अप्रैल 2026 तक ब्लैक स्पॉट जीरो! बिहार की सड़कें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगी

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान – अप्रैल 2026 तक ब्लैक स्पॉट जीरो! बिहार की सड़कें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगी

February 1, 2026
विकसित भारत की ओर कदम: बजट में 6 क्षेत्रों पर फोकस – विकास को तेज और स्थायी बनाने का वादा

विकसित भारत की ओर कदम: बजट में 6 क्षेत्रों पर फोकस – विकास को तेज और स्थायी बनाने का वादा

February 1, 2026

बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: जीविका दीदियां सिल रही आंगनबाड़ी बच्चों की ड्रेस, 225 करोड़ का टारगेट

February 1, 2026

UGC रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ छात्रों में भड़का आक्रोश: 2 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान

February 1, 2026

आरजेडी द्वारा एआईएमआईएम के चार विधायकों को तोड़कर अपने पाले में करने की बात का जिक्र करते हुए अख्तरुल ईमान ने कहा कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को हटाने के लिए हम इतने गंभीर हैं कि हमारे सीने पर खंजर घोंपा गया फिर भी हम उनसे हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं, वह नुकसान हमें हुआ है, लेकिन हम बिहार की जनता को नुकसान नहीं होने देना चाहते हैं।

बिहार में ओवैसी का प्रभाव

पिछले कुछ वर्षों के चुनावी आंकड़े बताते हैं कि AIMIM की ताकत सीमित लेकिन प्रभावशाली रही है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने पांच सीटें जीतकर सीमांचल में अपनी धमक दिखाई थी। हालांकि बाद में चार विधायक राजद में शामिल हो गए और पार्टी सिर्फ एक सीट पर सिमट गई। 2024 के लोकसभा चुनाव में AIMIM को बड़ा फायदा नहीं मिल पाया, जबकि सीमांचल में मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण महागठबंधन और एनडीए के बीच बंट गया।

बीजेपी की बी टीम होने का आरोप

महागठबंधन के सहयोगी दल—राजद और कांग्रेस—लंबे समय से AIMIM को बीजेपी की ‘बी टीम’ करार देते रहे हैं। उनका आरोप है कि AIMIM के चुनाव लड़ने से मुस्लिम वोटों में बिखराव होता है और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को फायदा पहुंचता है। यही कारण है कि AIMIM को अब अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए महागठबंधन की शरण लेनी पड़ रही है।

Bihar Election 2025: बगावती विधायकों से घिरते तेजस्वी यादव.. RJD की चुनावी राह कितनी मुश्किल?

खास बात यह है कि AIMIM पहले भी कई बार महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जता चुकी है। पार्टी की ओर से आधिकारिक पत्र लिखकर गठबंधन का हिस्सा बनने का अनुरोध किया गया था, लेकिन उस समय राजद ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब हाल ही में AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान सीधे लालू प्रसाद यादव के आवास पहुंचे और गठबंधन में शामिल होने की अपनी मंशा जाहिर की। यह कदम बताता है कि ओवैसी की पार्टी अब अकेले दम पर आगे बढ़ने से ज्यादा विपक्षी एकजुटता का हिस्सा बनने को मजबूर है।

ओवैसी की मजबूरी

सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक पर पकड़ मजबूत करने और बीजेपी को रोकने के लिए AIMIM महागठबंधन में शामिल होने को तैयार है। वहीं राजद और कांग्रेस के सामने दुविधा यह है कि AIMIM को साथ लेकर चलने से मुस्लिम वोटों का एकजुट होना तो संभव है, लेकिन इससे विपक्षी राजनीति में नेतृत्व का संतुलन बिगड़ सकता है। अब आने वाले दिनों में बिहार की सियासत यह तय करेगी कि ओवैसी की AIMIM महागठबंधन में जगह बना पाती है या नहीं। लेकिन इतना साफ है कि मौजूदा हालात में AIMIM के लिए अकेले लड़कर राजनीतिक जमीन मजबूत करना कठिन होता जा रहा है। यही डर और मजबूरी ओवैसी को बार-बार लालू प्रसाद यादव के दरवाजे तक खींच ला रही है।

Tags: AIMIM Bihar PoliticsAIMIM महागठबंधनBiharBihar Assembly Election 2020 AIMIMBihar NewsBJPCmNitishKumarCongressPatnanewsRJDRJD AIMIM गठबंधनअसदुद्दीन ओवैसी बिहारओवैसी पर BJP की बी टीम आरोपओवैसी लालू मुलाकातमुस्लिम वोट बैंक बिहारलोकसभा चुनाव 2024 AIMIMसीमांचल मुस्लिम वोट
Share206Tweet129
RaziaAnsari

RaziaAnsari

Related Posts

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान – अप्रैल 2026 तक ब्लैक स्पॉट जीरो! बिहार की सड़कें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगी

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान – अप्रैल 2026 तक ब्लैक स्पॉट जीरो! बिहार की सड़कें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों से लैस होंगी

by Bobby Mishra
February 1, 2026
0

बिहार में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग ने एक सख्त और परिणाम-उन्मुख रणनीति तैयार की है। विभाग...

विकसित भारत की ओर कदम: बजट में 6 क्षेत्रों पर फोकस – विकास को तेज और स्थायी बनाने का वादा

विकसित भारत की ओर कदम: बजट में 6 क्षेत्रों पर फोकस – विकास को तेज और स्थायी बनाने का वादा

by Bobby Mishra
February 1, 2026
0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए आर्थिक विकास को...

बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: जीविका दीदियां सिल रही आंगनबाड़ी बच्चों की ड्रेस, 225 करोड़ का टारगेट

बिहार में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: जीविका दीदियां सिल रही आंगनबाड़ी बच्चों की ड्रेस, 225 करोड़ का टारगेट

by Bobby Mishra
February 1, 2026
0

बिहार में एक नई पहल ने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल दिए हैं। अब आंगनबाड़ी केंद्रों...

UGC रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ छात्रों में भड़का आक्रोश: 2 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान

UGC रेगुलेशन 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ छात्रों में भड़का आक्रोश: 2 फरवरी को बिहार बंद का ऐलान

by Bobby Mishra
February 1, 2026
0

UGC के उच्च शिक्षा में समता संवर्धन विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ बिहार में...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.