Bihar Teacher Recruitment: बिहार में शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहे विवाद और TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से अब तक शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा बहाली मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुई है। लाखों शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं, क्योंकि किसी भी राज्य की नींव शिक्षक ही होते हैं और राज्य का भविष्य उन्हीं के हाथों में सुरक्षित रहता है।
रोहिणी के समर्थन में तेज प्रताप यादव.. जो हमारी बहन का अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा
सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि अब तक बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से ढाई लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हो चुकी है। प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक और अन्य पदों को मिलाकर यह आंकड़ा लगभग तीन लाख तक पहुँच चुका है। मंत्री ने कहा कि यह सिलसिला यहीं खत्म नहीं होगा, बल्कि आगे भी बहाली जारी रहेगी। सरकार अभ्यर्थियों की मांगों पर विचार करने के लिए तैयार है और जो भी समस्याएँ आएंगी, उनका समाधान निकाला जाएगा।
महागठबंधन में तेजस्वी को CM Face मानने लगे कांग्रेस सांसद.. बोले- बिहार में कोई दूसरा विकल्प नहीं
उन्होंने यह भी बताया कि अब तक बिहार में कुल 10 लाख से ज्यादा नौकरियां दी जा चुकी हैं। आने वाले समय में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। इसके तहत शिक्षकों को नियुक्त करने के साथ-साथ छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई एमओयू भी साइन किए गए हैं। इन समझौतों का लाभ आने वाले वर्षों में छात्रों और पूरे शिक्षा तंत्र को मिलेगा।






















