पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के रूप में दायित्व निभा रहे न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी को अब स्थायी रूप से पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राजभवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ गणमान्य लोग मौजूद रहे।
माफी मांगें तेजस्वी और राहुल… गिरीराज सिंह और सम्राट चौधरी ने की मांग
यह नियुक्ति उस समय हुई जब पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली को सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ जज के पद पर पदोन्नत किया गया। न्यायमूर्ति बजंथरी की नियुक्ति को बिहार की न्यायिक व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से अपनी सख्त कार्यशैली और न्यायिक संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भी नए मुख्य न्यायाधीश से न्यायिक प्रणाली में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई।

न्यायमूर्ति बजंथरी के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कई अहम मामलों में निर्णायक फैसले दिए हैं। उनके अनुभव और न्यायिक दृष्टिकोण से यह उम्मीद की जा रही है कि वे बिहार की न्यायपालिका को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व में न केवल लंबित मामलों के निस्तारण की गति तेज होगी बल्कि न्याय तक आम लोगों की पहुंच भी और आसान होगी।






















