आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का परिवार लगातार अंदरूनी कलह से जूझ रहा है। तेज प्रताप यादव के विवादित बयानों के बाद अब लालू की बेटी और किडनी डोनेट कर सुर्खियों में आईं रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। रोहिणी लगातार ट्विट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने ट्विट कर विरोधियों को खुली चुनौती दे दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उनपर लगाए गए आरोप सही साबित होगा तो वो राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लेंगी।
CWC Meeting: पटना से कांग्रेस का बड़ा ऐलान.. खड़गे बोले- 2025 बिहार और देश के लिए बदलाव का वक्त
रोहिणी आचार्य ने ट्विटर पर लगातार नाराजगी जताते हुए राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने विरोधियों को सीधी चुनौती दी है कि अगर उन पर लगाए गए आरोप साबित हो जाते हैं तो वह हमेशा के लिए राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगी। उनका यह बयान न केवल आरजेडी के भीतर चर्चा का विषय बन गया है बल्कि विपक्षी खेमे को भी तंज कसने का मौका दे रहा है।

अपने ट्वीट में रोहिणी ने कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उन्होंने कभी अपने लिए या किसी और के लिए कोई व्यक्तिगत मांग रखी है, या अपने पिता को किडनी देने की बात झूठ है, तो वह खुद को राजनीति से अलग कर लेंगी। उन्होंने पलटवार करते हुए आरोप लगाने वालों से यह भी कहा कि अगर वे अपने आरोप साबित नहीं कर पाते, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से न केवल उनसे बल्कि देश की हर माँ, बहन और बेटी से माफी मांगनी होगी।






















