Bihar DSP Promotion 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की राजनीतिक आहट के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 51 पुलिस इंस्पेक्टरों को पदोन्नत कर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बना दिया है। गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सभी प्रमोशनों की अनुशंसा बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) द्वारा की गई थी। वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कई अधिकारियों को इस सूची में स्थान मिला है, जिससे उनके मनोबल को नया संबल मिला है। साथ ही, यह कदम राज्य सरकार की ओर से पुलिस बल में प्रशासनिक सुधार और कार्यक्षमता बढ़ाने की नीति का हिस्सा बताया जा रहा है।
प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों का वेतनमान लेवल-10 से बढ़ाकर लेवल-11 कर दिया गया है। इसके साथ ही इन पर आने वाली जिम्मेदारियां और जवाबदेही में भी वृद्धि होगी। इन सभी अधिकारियों को अब बतौर DSP जिलों में कानून-व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे बिहार पुलिस की संगठनात्मक मजबूती में इजाफा होगा।
इन पदोन्नत अधिकारियों में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा जैसे प्रमुख जिलों के नाम शामिल हैं। गृह विभाग की वेबसाइट पर संपूर्ण सूची उपलब्ध है। जिन पुलिस निरीक्षक को डीएसपी में प्रोन्नति मिली है, उनमें आशुतोष कुमार, मो. नैयर एजाज अहमद, राजेश कुमार राय, ललन कुमार, कृपालचंद्र जायसवाल, राजीव कुमार लाल, नीरज कुमार पंजियार, अब्दुल गफ्फार, जयशंकर मिश्र, संजय कुमार सिंह, तारकेश्वर नाथ तिवारी, सुजय विद्यार्थी, मनीष कुमार, संजय कुमार सिंह, विलास पासवान शामिल हैं।
त्योहारी सीज़न से पहले जेब पर बोझ! 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़े
इनके अलावा लालबिहारी पासवान, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, रणजीत कुमार निराला, देवकिशोर प्रसाद, संजय कुमार, आसिफ इकबाल मेंहदी, रामलखन पंडित, निर्मल कुमार, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, मो इरशाद आलम, सतीश चंद्र माधव प्रसाद राय, विनोद पीटर, कमलेश्वर मिश्रा, अखिलेश कुमार, प्रशांत कुमार, विजय कुमार यादव, संजय कुमार टू, मो. खलीकुज्जमां, मुस्तफा कमाल कैसर को भी पदोन्नति मिली है।
वहीं, संजय कुमार झा, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, राजेश कुमार मंडल, सुबोध कुमार सिंह, नित्यानंद चौहान, जयप्रकाश सिंह, मंजू कुमारी, सुशील कुमार, अभय कुमार, अशोक कुमार, प्रताप सिंह, निगम कुमार वर्मा, सत्येंद्र कुमार मिश्र, गोपाल प्रसाद और मो अली साबरी भी डीएसपी बनाए गए हैं। इनके अलावा चार आशु निरीक्षक परवेजुल बारी, अशोक कुमार प्रसाद, अशोक कुमार सिंह और रामसेवक तांती को आशु उपाधीक्षक में प्रोन्नति मिली है। विभाग ने उक्त पुलिस पदाधिकारियों के वर्तमान धारित पद को अगले आदेश तक पुलिस उपाधीक्षक (मूल कोटि) में उत्क्रमित कर दिया है।






















