बिहार की राजनीति में चुनावी (Bihar Election 2025) सरगर्मी तेज हो चुकी है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक बड़ा राजनीतिक झटका परबत्ता विधानसभा से लगा है। मौजूदा विधायक डॉ. संजीव कुमार ने आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लेंगे।
Bihar Chunav 2025: C-Voter Survey में Tejashwi Top, PK ने Nitish को पछाड़ा
विधायक डॉ. संजीव कुमार के RJD में शामिल होने से इस सीट पर राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में डॉ. सिंह ने RJD के उम्मीदवार दिगंबर प्रसाद तिवारी को सिर्फ 951 वोटों से हराया था। ऐसे में उनका पाला बदलना JDU के लिए भविष्य में बड़ा सिरदर्द साबित हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. संजीव लंबे समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज थे। चर्चाएं तेज थीं कि आगामी चुनाव में JDU उन्हें टिकट नहीं देने वाली है। इसी असंतोष की वजह से उन्होंने राजनीतिक जमीन बदलने का फैसला किया। हाल ही में उनके नेतृत्व में आयोजित ‘ब्रह्मर्षि सम्मेलन’ को भी इसी नाराजगी और नई रणनीति के संकेत के रूप में देखा गया था।






















