Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई के साथ ही हल्की ठंड ने दस्त दे दिया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी तीन से चार दिनों में हो जाएगी। मानसून की विदाई की वजह से प्रदेश में बारिश में कमी आने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क व सामान्य बना हुआ है।
दिल्ली पहुचें तेजस्वी यादव, सीट बंटवारे पर होगी बात
तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है तो रात्रि के तापमान में मामूली गिरावट आयी है। इसकी वजह से लोगों को रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों के बाद पश्चिमी और उत्तरी भागों में सुबह-शाम की हवा में हल्की सिहरन शुरू हो सकती है। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। जबकि उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
मोतिहारी में सर्वाधिक 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि पटना का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वाल्मीकि नगर, सासाराम, सुपौल एवं फारबिसगंज में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।





















