बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवारे को लेकर चल रही महीनों की खींचतान अब खत्म हो चुकी है। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में सीटों का अंतिम फार्मूला तय कर लिया गया। इस बैठक में बीजेपी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के शीर्ष नेताओं ने हिस्सा लिया।
जो फार्मूला तय हुआ है, उसके मुताबिक बीजेपी और जेडीयू — दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 6 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भी 6 सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी के हिस्से में टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बाराचट्टी सीटें आईं हैं। जबकि उपेंद्र कुशवाहा के खाते में सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटें आईं हैं।
NDA Seat Sharing: “संजय झा ने नीतीश को गद्दी से हटाने का कर दिया इंतजाम”
केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी सीट बंटवारे पर संतोष जताया है। पटना लौटने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें जो सीटें मिली हैं, उनसे वे पूरी तरह खुश हैं। मांझी ने कहा—“हमें जो जिम्मेदारी दी गई है, उससे कोई शिकायत नहीं है। हमारी पार्टी बिहार की जनता के बीच नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूती से उतरेगी।” उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी 15 सीटों की सूची बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी है और कहा कि “हम अपनी जीती हुई सीटों से पीछे नहीं हटेंगे।”
महागठबंधन थोड़ा बीमार है, इलाज दिल्ली में होगा.. मुकेश सहनी के बयान से बिहार की सियासत गरमाई
हालाँकि जीतन राम मांझी 20 से अधिक सीटों की मांग कर रहे थे, ताकि उनकी पार्टी को मान्यता मिल सके। मांझी को इस बार एक सीट का नुकसान भी हुआ है। 2020 में उन्हें 7 सीटें मिली थी। NDA सीट बंटवारे में सबसे ज्यादा फायदे में चिराग पासवान नजर आ रहे हैं। चिराग अपनी पसंद की 3 सीटें लेने में कामयाब रहे। इन तीन सीटों पर सबसे ज्यादा माथापच्ची चल रही थी। सूत्रों के अनुसार हिसुआ, गोविंदगंज और ब्रह्मपुर तीनों सीट लोजपा के खाते में गई है।
मालूम हो कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। जीतन राम मांझी की पार्टी हम 7 सीटों पर चुनाव लड़कर 4 सीट जीतने में सफल रहे थे। तब चिराग एनडीए से अलग थे। उन्होंने 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार वो एनडीए के साथ हैं।






















