बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) की राजनीतिक तस्वीर अब और साफ हो गई है। एनडीए गठबंधन ने आखिरकार सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा कर दी है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच बराबरी का समझौता हुआ है—दोनों पार्टियां 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं एनडीए के अन्य सहयोगियों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, जीतन राम मांझी की हम पार्टी और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) को 6-6 सीटें दी गई हैं।
NDA Seat Sharing: 6 सीट पाकर भी खुश हैं जीतन राम मांझी.. चिराग की 29 सीट पर क्या बोले
सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को जिन 29 सीटों पर चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनमें बखरी, साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजापाकड़, लालगंज, हायाघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुहा, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलिरामपुर, हिसुआ, गोविंदगंज, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूमपुर, कसबा, सुगौली, मोरवा जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं। इन सीटों का चयन सामाजिक समीकरणों, जातीय संतुलन और पिछली बार के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया गया है।
NDA Seat Sharing: “संजय झा ने नीतीश को गद्दी से हटाने का कर दिया इंतजाम”
इसी तरह जीतन राम मांझी की हम पार्टी को टेकारी, कुटुंबा, अतरी, इमामगंज, सिकंदरा और बराचट्टी जैसी छह सीटें मिली हैं। मांझी ने अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है—इमामगंज से दीपा मांझी, बराचट्टी से ज्योति देवी, टेकारी से अनिल कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी को टिकट दिया गया है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम को सासाराम, दिनारा, उजियारपुर, महुआ, बाजपट्टी और मधुबनी सीटें दी गई हैं।
मालूम हो कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। जीतन राम मांझी की पार्टी हम 7 सीटों पर चुनाव लड़कर 4 सीट जीतने में सफल रहे थे। तब चिराग एनडीए से अलग थे। उन्होंने 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार वो एनडीए के साथ हैं।






















