केंद्रीय मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आज (14 अक्टूबर 2025) मीडिया से बातचीत में महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-लेफ्ट) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महागठबंधन को “ठगबंधन” करार देते हुए कहा कि इसके नेता जनता का समर्थन खो चुके हैं और दुष्प्रचार पर उतर आए हैं। ललन सिंह ने NDA की एकजुटता पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि JDU में सीट बंटवारे से लेकर टिकट वितरण तक सब कुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से हो रहा है।
बिहार चुनाव 2025: JDU में टिकट विवाद तेज, रणविजय सिंह का CM आवास पर धरना
अगर महागठबंधन के नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें जनता के समर्थन से लड़ना चाहिए। इसलिए हम कहते हैं कि यह गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन है। इन लोगों को चुनाव में जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है, इसलिए वे दुष्प्रचार कर रहे हैं।
NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। नीतीश कुमार NDA के सर्वमान्य नेता हैं, और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।






















