आज (15 अक्टूबर 2025) बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में है, और सिन्हा यहां से पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के दौरान उनके साथ बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे।
नीतीश कुमार की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम नहीं.. भुमिहार-दलित और पिछड़ों पर फोकस
सिन्हा ने लखीसराय के जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने एक रोड शो निकाला, जिसमें समर्थकों ने भारी उत्साह दिखाया। ल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नामांकन कार्यक्रम से पहले मीडिया से बातचीत में बिहार में एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “बिहार की धरती को नमन।
यहां विकास की गति तेज है, और एनडीए फिर से सत्ता में लौटेगा।” रेखा गुप्ता बिहार दौरे पर हैं और बाद में बिहार शरीफ में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी। भाजपा ने कल (14 अक्टूबर) ही अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की थी, जिसमें 71 नाम शामिल हैं। इसमें विजय सिन्हा को लखीसराय और सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है, और पहले चरण का मतदान 20 अक्टूबर को होगा।






















