बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक जटिलता बढ़ती जा रही है। पहले चरण की कई सीटों पर राजद और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे सत्ता पक्ष की पार्टियों के निशाने भी तेज हो गए हैं।
दीपांकर भट्टाचार्य बोले- बुलडोजर राज की लैब नहीं बनेगा बिहार.. BJP की साजिश को जनता समझ चुकी है
खबरों के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुम्बा सीट पर राजद ने उम्मीदवार उतारा है। इसे लेकर भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे महागठबंधन के टूटने का संकेत बताते हुए आरोप लगाया कि यह गठबंधन अब आपसी संघर्ष में उलझ गया है। भाजपा की ओर से लिखा गया कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने स्वयं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ उम्मीदवार उतारकर महागठबंधन की कमजोरी दिखा दी है।


इस पर राजद ने भी प्रतिक्रिया दी है और साफ किया है कि मीडिया और कुछ विशेष रुचि वाले लोग गलत खबरें फैलाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कहा गया कि महागठबंधन की सीटों पर उम्मीदवारों के बारे में जो खबरें आ रही हैं, वे वास्तविकता से दूर हैं और जनता को ऐसी अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।






















