बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी राम कृपाल यादव ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन उसीूलों, नीतियों या सिद्धांतों पर नहीं, बल्कि केवल स्वार्थ सिद्धि के लिए बना है। वहीं, एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में कोई विवाद नहीं है और सभी दल एकजुट होकर सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।
जमीन, प्लॉट और सोना नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास कितनी है
राम कृपाल यादव, जो पटना जिले के दानापुर सीट से उम्मीदवार हैं, ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ये जो महागठबंधन है, वह उसीूलों, नीतियों या सिद्धांतों पर नहीं बना है… महागठबंधन बना है तो अपने स्वार्थ के लिए बना है… हमारे गठबंधन एनडीए में कोई विवाद नहीं दिखा। सभी का एक ही लक्ष्य है कि हम सरकार बनाएंगे और नीतीश कुमार की सरकार को आगे बढ़ाएंगे।”
यादव ने बिहार की जनता से अपील की कि वे 2005 से पहले के ‘अंधकारमय दौर’ को याद करें, जब राज्य अपराध, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन की गर्त में डूबा था। उन्होंने कहा, “2005 के पहले का बिहार और 2005 के बाद का बिहार हम सभी ने देखा है… क्या बिहार की जनता चाहेगी कि वे फिर अंधकार में जाए? बिहार गर्त में था जिसे बहुत मुश्किल से नीतीश कुमार बाहर लेकर आए हैं।” उनका यह बयान एनडीए सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विपक्ष पर सीधा हमला है।






















