केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) को लेकर महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद और अन्य INDIA गठबंधन के दल केवल अपने निजी स्वार्थ में लिप्त हैं। मांझी का कहना है कि जब गठबंधन दल व्यक्तिगत लाभ के पीछे रहते हैं, तो मतभेद होना स्वाभाविक है।
जीतन राम मांझी ने कहा ने कहा कि कांग्रेस और राजद या INDIA गठबंधन में जो लोग हैं वे सभी अपने निजी स्वार्थ से हैं। जहां निजी स्वार्थ की बात आती है वहां मतभेद होंगे ही। अब वे(महागठबंधन दल) कह रहे हैं कि कई सीटों पर वे मैत्रीपूर्ण प्रतियोगिता कर रहे हैं। क्या ऐसा हो सकता है? जनता इस बात का जवाब चुनाव में देगी।
महागठबंधन को झटका! मोतिहारी की सुगौली सीट से शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द..
मांझी ने कहा कि यदि आप गठबंधन में एक नहीं हो सकते तो यदि आपको अवसर मिल भी गया तो आप तो सरकार बनाने में भी दखलअंदाजी होगी। आप आज सरकार बनाएंगे जो कल टूट जाएगी। जब तक स्थायी सरकार नहीं होगी तब तक किसी राज्य या देश का विकास नहीं होगा। यह केवल NDA से ही संभव है।NDA की सरकार बनेगी, राज्य की सेवा होगी और डबल इंजन की सरकार अपनी रफ्तार पकड़ेगी।