बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) से ठीक पहले महागठबंधन (Grand Alliance) में कांग्रेस और RJD के बीच सीटों और साझा घोषणा पत्र को लेकर उठे विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस स्थिति को सुलझाने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पटना भेजा।
गहलोत बुधवार सुबह पटना पहुंचे और सीधे RJD प्रमुख तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव से उनके आवास पर करीब एक घंटे तक मुलाकात की। मुलाकात के बाद गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “हमारी बातचीत बहुत सकारात्मक रही। कल एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, जिसमें सभी मुद्दे स्पष्ट कर दिए जाएंगे।”
महागठबंधन में डैमेज कंट्रोल करने तेजस्वी आवास पहुंचे अशोक गहलोत..
अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि महागठबंधन एनडीए के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं और इसमें कभी-कभी 5-7 सीटों पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ हो सकता है, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD मिलकर चुनाव प्रचार करेंगे और जनता के सामने गठबंधन की पूरी ताकत पेश करेंगे।

गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे, ताकि बिहार की जनता में महागठबंधन की एकजुटता और योजना स्पष्ट रूप से दिखे। उनका मानना है कि गठबंधन के सभी दल मिलकर ही एनडीए को चुनौती दे सकते हैं।
ऐ उधर वाला हाथ नहीं उठाया है, उठाओ… गोपालगंज में मंच पर डांटने लगे नीतीश कुमार
राजद प्रमुख लालू यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद, बिहार के लिए AICC प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, “हमने आगे की रणनीतियों और सरकार बनने के बाद राज्य के लोगों के लिए कैसे काम कर सकते हैं, इस पर चर्चा की। कल हर विवरण दिया जाएगा। NDA को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने पिछले 5 वर्षों में क्या किया है.






















