[ Team insider ] लोहरदगा के सुरक्षा बल के द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जवानों ने पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बुलबुल जंगल और उसके आसपास के क्षेत्रों में नक्सलियों के टोह में सुरक्षा बल ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार की कर रहे खोजबीन
जहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा जंगल पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए हथियार, लैंडमाइंस को लेकर छानबीन की। फिलहाल सुरक्षाबलों का अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। लेकिन सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार की खोजबीन कर रहे हैं।