[Team insider] जमशेदपुर जिला परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया गया। जमशेदपुर की सड़कों पर चलने वाले 8000 पेट्रोल और डीजल ऑटो पर अब ब्रेक लग जाएगा। 1अप्रैल से पेट्रोल और डीजल ऑटो चलाने पर जुर्माना लगेगा। यह निर्णय बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमत के साथ ही पर्यावरण सुरक्षित रखने को लेकर फैसला लिया गया।
जमशेदपुर ग्रीन सिटी के साथ ग्रीन ऑटो में होगी तब्दील
परिवहन विभाग ने ऑटो चालक संघ के साथ बैठक कर सीएनजी और बैटरी ऑटो चलाने की अपील की है, सीएनजी ऑटो और बैटरी ऑटो को बढ़ावा देने के लिए रजिस्ट्रेशन में 50% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, साथ ही शहर के 12 जगहों पर सीएनजी पंप की सुविधा शुरू की जा रही है। अब तक शहर में 12 सौ से अधिक सीएनजी और बैटरी ऑटो सड़कों पर चलना शुरू हो चुके हैं। आने वाले दिनों में जमशेदपुर शहर ग्रीन सिटी के साथ ग्रीन ऑटो में तब्दील होगी।