बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में 5 बजे तक ही मतदान होंगे। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता राज्य की 122 सीटों पर कुल 1302 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। यह चुनावी प्रक्रिया बिहार की राजनीति के लिए अहम मोड़ पर है, क्योंकि इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। बिहार विधानसभा की 122 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक औसतन 60.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछले चुनावों की तुलना में उत्साहजनक माना जा रहा है। इस चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। यह चरण न केवल नीतीश कुमार सरकार की साख के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह तय करेगा कि जनता विकास और स्थिरता के नाम पर फिर से विश्वास जताती है या बदलाव के मूड में है।
रिकॉर्ड वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव बोले- अब बिहार को Result, Respect और Rise चाहिए
बिहार के कई जिलों में मतदान ने उत्साहजनक रफ्तार पकड़ी। जमुई जिले में 63.33 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें झाझा विधानसभा सबसे आगे रही जहां 66.63 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं चकाई में 64.15%, सिकंदरा में 60.73% और जमुई विधानसभा में 61.40% मतदान दर्ज किया गया। सीमांचल क्षेत्र में भी मतदाताओं का उत्साह चरम पर रहा — किशनगंज में 66.10%, पूर्णिया में 64.22%, कटिहार में 63.80% वोटिंग हुई, जो राज्य के औसत से अधिक है।

पश्चिम चंपारण (61.99%), पूर्वी चंपारण (61.92%) और सुपौल (62.06%) जैसे जिलों में भी लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गया (62.74%), कैमूर (62.26%) और बांका (63.03%) जैसे जिलों में मतदान प्रतिशत स्थिर और प्रभावशाली रहा। हालांकि, कुछ जिलों जैसे नवादा (53.17%) और मधुबनी (55.53%) में मतदान थोड़ा कम देखने को मिला।
वोटिंग के बीच अचानक JDU कार्यालय पहुंच गए नीतीश कुमार.. मंत्री भी साथ
इस चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री चुनाव मैदान में हैं, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन इस चरण को “निर्णायक” मान रहे हैं क्योंकि परिणाम यह तय करेंगे कि बिहार की सत्ता किसके हाथों में जाएगी।






















