बिहार में 20 तारीख को पटना के गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह (Patna Oath Ceremony Security) को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पटना जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि 20 तारीख तक किसी भी परिस्थिति में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए सभी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद रहना होगा।
सरकार गठन को लेकर दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान..19 को NDA विधायक दल की बैठक, 20 को शपथ ग्रहण
DM ने यह भी स्पष्ट किया है कि छुट्टी सिर्फ गंभीर आपात स्थिति में ही दी जाएगी। इसके लिए बड़े अधिकारियों से संपर्क करना होगा। आवेदन देना होगा और मामले की जांच के बाद ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और प्रोटोकॉल को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती जरूरी है। शपथ ग्रहण को देखते हुए पटना पुलिस, जिला प्रशासन और अन्य एजेंसियाँ लगातार बैठकें कर तैयारी में जुटी हुई हैं।
बताते चलें कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह,राजनाथ सिंह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होगें विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही सत्ता संरचना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है, और सूत्रों के अनुसार नई सरकार की रूपरेखा लगभग तय हो चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह की संभावित तारीख भी सामने आ गई है। नीतीश कुमार की अगुवाई में नई सरकार गुरुवार, 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा।




















