बिहार में नई सरकार के गठन (Bihar NDA Govt Formation) की प्रक्रिया तेज हो गई है। नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे और विधानसभा भंग की जाएगी। इसके बाद नए मंत्रिमंडल का चयन होगा, जो 20 नवंबर को शपथ लेगा। इसको लेकर NDA गठबंधन में बैठकों का दौर जारी है और मंत्रिमंडल बंटवारे पर चर्चा हो रही है। बिहार के कार्यवाहक सीएम नीतीश कुमार एनडीए की बैठक के लिए पटना स्थित बिहार विधानसभा पहुंचे हैं।
नीतीश कुमार को NDA विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया है। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह होगा. वह थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे।
नेता और उप नेता चुने जाने के बाद क्या बोले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा..
इधर, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने बयान से हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि अभी बैठक होने जा रही है। 5 दल के विधायक वहां पर जुटेंगे और वहां पर एक निर्णय होगा कि सीएम के लिए कौन नेता चुना जाएगा। हम समझते हैं कि नीतीश कुमार को ही होना चाहिए, लेकिन अभी हम नहीं कह सकते हैं। बैठक में तय होगा कि कौन नेता चुना जाएगा, तभी हम बता सकते हैं कि कौन नेता होगा।
वहीं पटना में एनडीए की बैठक में चिराग पासवान भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही नेता होंगे। वह फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने प्रचंड जीत के लिए जनता को फिर से बधाई दी।






















