बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार (Bihar NDA Oath Ceremony) आज दसवीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास से निकल चुके हैं। कुछ ही देर में वह गांधी मैदान पहुंचेंगे। यहां वह सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार समेत करीब 18 नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।
नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान पहुंचे, जहां आज बिहार में NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के CM बनेंगे। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना के गांधी मैदान पहुंचे। आज यहां NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है।
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि नीतीश कुमार की कोशिशों और जिस तरह से उन्होंने राज्य के लोगों के लिए लगातार काम किया, उसी वजह से NDA यहां फिर से अपनी सरकार बना रही है। मैं उन्हें बधाई देती हूं।
थोड़ी देर में शपथ लेंगे नीतीश कुमार.. सीएम योगी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंचे
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि जब चुनाव हो रहे थे, तब मुझे कहा गया था कि मुझे यहां त्रिपुरा से आना है। मैं यहां चंपारन की 3 विधानसभाओं की कैंपेनिंग में आया था। हम तभी समझ गए थे कि आने वाले दिनों में यहां NDA की सरकार बनने वाली है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता ने बहुत अच्छा जनादेश दिया है, तो स्वाभाविक रूप से जनता की सेवा फिर से करने का मौका मिला है, इस अवसर को सेलिब्रेट किया जा रहा है और सभी लोग आ रहे हैं। पहली बार विधायक बनी मैथिली ठाकुर ने कहा कि इस दिन को एक बड़े त्योहार के तौर पर मनाया जा रहा है। PM मोदी भी जल्द ही यहां आ रहे हैं।
बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल में सभी लोगों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA की सरकार बनी है। विकास को और तेज गति प्राप्त हो। पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज एक नई संस्कृति बन गई है।






















