पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर नया सरकारी आवास आवंटित करने और उनके वर्तमान आवास को खाली कराने के आदेश पर सियासी विवाद तेज हो गया है। इस मुद्दे पर राज्य सरकार के मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने कड़ा बयान देते हुए राजद और लालू परिवार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू यादव का परिवार हमेशा अराजकता फैलाने के लिए जाना जाता रहा है और इस बार भी वही रवैया देखने को मिला।
बिहार की कानून व्यवस्था दिल्ली से होगी कंट्रोल ! अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
नितिन नबीन ने कहा कि अगर राबड़ी देवी को आवास से जुड़े किसी निर्णय पर आपत्ति है, तो उन्हें विभाग को लिखित शिकायत करनी चाहिए, क्योंकि व्यवस्था के तहत एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हर वैध अनुरोध पर गंभीरता से विचार करती है, लेकिन अनावश्यक बयानबाजी और आरोपों से सिर्फ राजनीतिक भ्रम पैदा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद अपने उसी पुराने राजनीतिक चरित्र की झलक दिखा रही है जिसे जनता भली-भांति जानती है।
बिहार में अब घूसखोरों की खैर नहीं.. सीएम नीतीश कुमार ने निगरानी विभाग को दिया बड़ा निर्देश
इसी दौरान नितिन नबीन ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे शक्ति संघर्ष पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी लंबे समय से कांग्रेस-शासित राज्यों में मुख्यमंत्रियों को कमजोर बनाए रखने की रणनीति अपनाते आए हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से इशारे पर आंतरिक साजिशें रची जाती हैं, जिसके कारण मुख्यमंत्री पद कमजोर पड़ जाता है और लोकतांत्रिक संस्थाएं प्रभावित होती हैं।






















