पटना के बापू सभागार में शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (LJP(R) 25th Foundation Day) ने अपने 25 वर्ष पूरे होने पर शानदार रजत जयंती समारोह मनाया, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं की उपस्थिति ने पार्टी की मजबूती का एहसास कराया। पार्टी प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहली बार किसी बड़े कार्यक्रम में शरीरिक रूप से मौजूद नहीं रहे। सांसद अरुण भारती के अनुसार, चिराग पासवान पिछले दो दिनों से बीमार थे। वे दिल्ली से पटना आने के लिए एयरपोर्ट भी पहुंचे, पर स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने दिल्ली से फोन पर पूरे आयोजन को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को अगले चरण की राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

चिराग ने कहा कि LJP(R) का संकल्प पत्र सिर्फ चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि “लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव का रोडमैप” है। उन्होंने 19 विधायकों को जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान पर फोकस करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान एक बड़ी LED स्क्रीन पर रामविलास पासवान के भाषणों, संघर्षों और गरीबों के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों का वीडियो चलाया गया, जिसे देखकर सभागार भावुक हो उठा। पार्टी नेताओं ने कहा कि LJP(R) आज जिस मुकाम पर है, उसकी नींव रामविलास पासवान ने ही रखी थी।
बिहार विधानसभा बनी डिजिटल: हर विधायक की सीट पर लगा टैब.. अब पेपरलेस कार्यवाही होगी
कार्यक्रम से पहले चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि LJP(R) की 25 साल की यात्रा “वंचित और शोषित समुदाय के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक” है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की नई ऊर्जा के साथ भविष्य की चुनौतियों का संकल्प बताया।






















