Bihar Topper Daroga: भागलपुर के शैक्षणिक माहौल से निकलकर बिहार पुलिस की वर्दी तक का सफर जब मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से तय होता है, तो वह सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं रह जाती, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन जाती है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के पीजी पुरुष छात्रावास संख्या-2 में रहने वाले अंकित कुमार ने यही कर दिखाया है। बिहार दारोगा प्रशिक्षण में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल कर उन्होंने न सिर्फ विश्वविद्यालय बल्कि भागलपुर और कहलगांव क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।
मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया था.. VB-G RAM G बिल पर बोले ललन सिंह
राजगीर स्थित दारोगा प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित पासिंग आउट और सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं अंकित कुमार को पिस्टल भेंट कर सम्मानित किया। यह पल जैसे ही भागलपुर पहुंचा, विश्वविद्यालय परिसर से लेकर कहलगांव तक खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सैलाब उमड़ पड़ा और लोग फोन कर उस ऐतिहासिक क्षण को साझा करने की इच्छा जताने लगे।
बीजेपी ने बिहार में हिजाब बैन की मांग की.. जेडीयू की सहमति नहीं
अंकित कुमार 2024 बैच में दारोगा पद के लिए चयनित हुए थे और बीते एक वर्ष से राजगीर में कठिन प्रशिक्षण से गुजर रहे थे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने न केवल शैक्षणिक और व्यावहारिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक दक्षता में भी खुद को अव्वल साबित किया। बचपन से ही खेल और फिटनेस के प्रति रुचि रखने वाले अंकित की इच्छा शुरू से पुलिस सेवा में जाने की थी, जिसे उन्होंने निरंतर अभ्यास और आत्मअनुशासन से साकार किया।






















