• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Bihar 2047 Vision Conclave Bengaluru, Lets Inspire Bihar Event, Bihar Startup Ecosystem, Bihar Development Summit Vision

बेंगलुरू से उठा ‘विकसित बिहार’ का संकल्प, बिहार @ 2047 स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव ने रचा इतिहास

December 21, 2025
परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान: 15 दिन में राज्य को अवैध DJ गाड़ियों से मुक्त कराएंगे

परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान: 15 दिन में राज्य को अवैध DJ गाड़ियों से मुक्त कराएंगे

February 21, 2026
बिहार में शिक्षा क्रांति! TRE-4 के तहत 45 हजार शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, सुनील कुमार ने विधानसभा में किया खुलासा

बिहार में शिक्षा क्रांति! TRE-4 के तहत 45 हजार शिक्षकों की भर्ती का बड़ा ऐलान, सुनील कुमार ने विधानसभा में किया खुलासा

February 21, 2026
नवादा: हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, गेहूं की लहलहाती फसल बर्बाद; ग्रामीण दहशत में

नवादा: हाथियों के झुंड ने मचाया कोहराम, गेहूं की लहलहाती फसल बर्बाद; ग्रामीण दहशत में

February 21, 2026
गोपालगंज में बुलडोजर का कहर: करोड़ों की अवैध शराब पर चला प्रशासन का भारी भरकम प्रहार!

गोपालगंज में बुलडोजर का कहर: करोड़ों की अवैध शराब पर चला प्रशासन का भारी भरकम प्रहार!

February 21, 2026
Samrat Choudhary in Bihar Assembly Pappu Yadav social media reaction Bihar Vidhan Sabha budget session debate Bihar political controversy latest news

कौन बंदर-कौन हाथी.. विधानसभा में शब्दों की जंग, सम्राट चौधरी–पप्पू यादव आमने-सामने

February 21, 2026
"Rajiv Ranjan Lalan Singh press conference on Youth Congress AI Summit protest" | "Union Minister Lalan Singh targets Rahul Gandhi over AI Summit disruption" | "Youth Congress leaders protest at AI Summit Delhi" | "Lalan Singh statement on Indian Youth Congress"

AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा — ललन सिंह बोले, “सत्ता राहुल गांधी के बाप की जागीर नहीं, यह लोकतांत्रिक देश है!”

February 21, 2026
नीतीश सरकार और केंद्र की जोड़ी: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट की राह साफ, NPCIL ने पूरा किया प्रारंभिक सर्वे

नीतीश सरकार और केंद्र की जोड़ी: बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट की राह साफ, NPCIL ने पूरा किया प्रारंभिक सर्वे

February 21, 2026
Tejashwi Yadav press statement on Bihar crime, Bihar law and order protest image, RJD leader attacking Modi Nitish government, Bihar political reaction on crime cases

तेजस्वी का सीधा वार: ‘रामराज्य’ या अपराधराज..? बिहार की वीभत्स घटनाओं पर मोदी-नीतीश सरकार से जवाब-तलब

February 21, 2026
बिहार मैट्रिक परीक्षा का 5वां दिन: दोनों पालियों में विज्ञान पेपर, कड़ी सुरक्षा के बीच देर से पहुंचे छात्रों को बाहर का रास्ता

बिहार मैट्रिक परीक्षा का 5वां दिन: दोनों पालियों में विज्ञान पेपर, कड़ी सुरक्षा के बीच देर से पहुंचे छात्रों को बाहर का रास्ता

February 21, 2026
Pacharhi Math Mahant Mauni Baba image Shravan Das Kathavachak Bihar case photo Bihar POCSO Court hearing file photo Police investigation in minor assault case

शादी का झांसा, दुष्कर्म और ‘गुरु’ की मुश्किलें.. पचाढ़ी मठ के महंत मौनी बाबा को कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत

February 21, 2026
बिहार में गन्ना उद्योग को नई मजबूती: सात निश्चय-3 के तहत बंद मिलें चालू होंगी, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का फैसला

बिहार में गन्ना उद्योग को नई मजबूती: सात निश्चय-3 के तहत बंद मिलें चालू होंगी, 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का फैसला

February 21, 2026
मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान

मुंगेर में प्रेम प्रसंग से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी, दो बच्चों को छोड़कर दी जान

February 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, February 21, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बेंगलुरू से उठा ‘विकसित बिहार’ का संकल्प, बिहार @ 2047 स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव ने रचा इतिहास

by Pawan Prakash
December 21, 2025
in बिहार
0
Bihar 2047 Vision Conclave Bengaluru, Lets Inspire Bihar Event, Bihar Startup Ecosystem, Bihar Development Summit Vision
528
SHARES
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar @ 2047 Vision: बिहार के भविष्य को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन बेंगलुरू की धरती से इस बार जवाब उम्मीद, नवाचार और उद्यमिता के रूप में सामने आया। ‘Lets Inspire Bihar’ अभियान के तहत बेंगलुरू स्थित ऑक्सफोर्ड कॉलेज सभागार में आयोजित ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव (सीजन–3 : स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव)’ ने यह साबित कर दिया कि बिहार की विकास यात्रा अब सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि ठोस रोडमैप और सामूहिक भागीदारी की ओर बढ़ चुकी है। 1200 से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बिहार अब निवेश और स्टार्ट-अप के लिए तैयार है और राज्य सरकार नवाचार आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत स्तर पर लगातार काम कर रही है। डॉ. जायसवाल ने एंजल निवेशकों, स्टार्ट-अप फाउंडर्स, युवा उद्यमियों, महिलाओं और कॉर्पोरेट पेशेवरों से संवाद करते हुए यह स्पष्ट किया कि बिहार का औद्योगिक भविष्य स्थानीय प्रतिभा और वैश्विक निवेश के संतुलन से तय होगा।

कार्यक्रम की आत्मा बने ‘Lets Inspire Bihar’ अभियान के संस्थापक और चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने अपने प्रेरक संबोधन में इसे एक आंदोलन का रूप बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल अब किसी एक मंच तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश और दुनिया में बसे बिहारियों को जोड़ने वाली सबसे बड़ी सामूहिक चेतना बन चुकी है। उनके शब्दों में, बिहार की असली ताकत उसकी मानव पूंजी है और जब बिहारी अपनी पहचान से ऊपर उठकर राज्य के विकास के लिए एकजुट होते हैं, तभी बिहार नई ऊंचाइयों को छूता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि स्टार्ट-अप और उद्यमिता के जरिए हर पंचायत तक आर्थिक अवसर पहुंचाना ही ‘बिहार @ 2047 विजन’ की मूल भावना है।

कॉन्क्लेव में बिहार से विशेष रूप से पहुंचे बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी, डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह और बिहार भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सोनू शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक और नीतिगत मजबूती प्रदान की। उनके विचारों से युवा उद्यमियों और निवेशकों में यह भरोसा दिखा कि नीति और नेतृत्व, दोनों स्तरों पर बिहार में स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को लेकर गंभीरता है।

Related Post

Budget 2026 in Parliament, Nirmala Sitharaman Budget Speech, Bihar Industry Reaction Budget 2026, Patna Varanasi Freight Corridor Announcement

बजट से बिहार के उद्योगपतियों में निराशा.. क्या बोले BIA अध्यक्ष ? सम्राट चौधरी ने क्या कहा

February 1, 2026
Samrat Choudhary Bihar Speech, Bihar Development Vision 2026, Bihar Free Electricity Scheme, Bihar Employment and Industry Plan

समस्तीपुर में सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान.. गांव-गांव रोजगार और उद्योग का संकल्प, नहीं होगा पलायन

January 29, 2026

Samriddhi Yatra @Samastipur: नीतीश कुमार ने गिनाई विकास की उपलब्धियां.. भयमुक्त माहौल से रोजगार तक का सफर

January 29, 2026

Samriddhi Yatra @Darbhanga : नीतीश ने की सौगातों की बौछार.. बोले- 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया

January 28, 2026

इस भव्य आयोजन की सफलता के पीछे मुख्य आयोजक प्रियंका झा और Lets Inspire Bihar बेंगलुरू अध्याय की कोर टीम की मेहनत साफ नजर आई। सभागार की क्षमता से अधिक, देश–विदेश से आए 1200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने यह संदेश दिया कि बिहार का भविष्य अब वैश्विक मंच पर चर्चा का विषय बन चुका है।

कार्यक्रम के दौरान ‘बिहार @ 2047 विजन डॉक्यूमेंट’ का विमोचन किया गया, जिसमें विकसित बिहार के निर्माण का विस्तृत और व्यावहारिक रोडमैप प्रस्तुत किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस अभियान से अब तक तीन लाख से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सदस्य सीधे तौर पर जुड़ चुके हैं, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा बिहारी नेटवर्किंग मूवमेंट बनाता है।

आने वाले समय में यह अभियान और व्यापक रूप लेने जा रहा है। 18 जनवरी 2026 को हैदराबाद के टी-हब और 22 फरवरी 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित ‘बिहार डेवलपमेंट समिट 2026’ के जरिए बिहार के विकास मॉडल को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। कॉन्क्लेव का समापन इसी संकल्प के साथ हुआ कि स्टार्ट-अप्स, नवाचार और उद्यमिता के दम पर बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाया जाएगा। यह जानकारी अभियान के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अनूप नारायण सिंह ने पटना से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Tags: Bengaluru Startup EventBihar @ 2047 VisionBihar developmentBihar Development NewsBihar Development SummitBihar Startup ConclaveLets Inspire BiharStartup Ecosystem BiharVision 2047 Bihar
Share211Tweet132
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

Budget 2026 in Parliament, Nirmala Sitharaman Budget Speech, Bihar Industry Reaction Budget 2026, Patna Varanasi Freight Corridor Announcement

बजट से बिहार के उद्योगपतियों में निराशा.. क्या बोले BIA अध्यक्ष ? सम्राट चौधरी ने क्या कहा

by RaziaAnsari
February 1, 2026
0

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट (Budget 2026) पेश करते हुए मोदी सरकार की आर्थिक दिशा...

Samrat Choudhary Bihar Speech, Bihar Development Vision 2026, Bihar Free Electricity Scheme, Bihar Employment and Industry Plan

समस्तीपुर में सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान.. गांव-गांव रोजगार और उद्योग का संकल्प, नहीं होगा पलायन

by RaziaAnsari
January 29, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समृद्धि यात्रा क्र तहत समस्तीपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने बड़ा ऐलान...

Nitish Kumar addressing public meeting in Bihar Bihar development projects road bridge CM Nitish Kumar Jan Samvad programme

Samriddhi Yatra @Samastipur: नीतीश कुमार ने गिनाई विकास की उपलब्धियां.. भयमुक्त माहौल से रोजगार तक का सफर

by RaziaAnsari
January 29, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Bihar) ने एक बार फिर यह स्पष्ट करने की कोशिश की कि वर्ष...

Nitish Kumar in Darbhanga Samriddhi Yatra, Darbhanga development projects inspection, Bihar CM reviewing bus stand project, Samriddhi Yatra Mithilanchal development

Samriddhi Yatra @Darbhanga : नीतीश ने की सौगातों की बौछार.. बोले- 2005 से पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया

by RaziaAnsari
January 28, 2026
0

दरभंगा एक बार फिर बिहार की विकास राजनीति के केंद्र में आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी महत्वाकांक्षी...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.