UGC के उच्च शिक्षा में समता संवर्धन विनियम, 2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के खिलाफ बिहार में SC/ST/OBC छात्रों में भारी रोष फैल गया है। छात्र संगठनों और बहुजन समाज के युवाओं ने इसे बहुजन छात्रों के साथ ऐतिहासिक अन्याय और दमनकारी फैसला करार दिया है।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जातीय भेदभाव, जानबूझकर कम नंबर देना और रैगिंग के हजारों मामले सामने आते हैं, जिससे तंग आकर दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग के होनहार छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबूर होते हैं. UGC एक्ट 2026 इन कुरीतियों को रोकने का एक सशक्त माध्यम था.प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि किसान आंदोलन और EWS जैसे कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख अलग रहता है, लेकिन जैसे ही 85% आबादी (SC/ST/OBC) के हक की बात आती है, न्यायपालिका तुरंत रोक लगा देती है.
इस फैसले से SC/ST/OBC छात्रों में भारी आक्रोश है, जो इसे बहुजन छात्रों के न्याय और समानता के अधिकार पर हमला मान रहे हैं। पटना यूनिवर्सिटी समेत पूरे बिहार में 2 फरवरी 2026 को अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की जयंती पर उग्र प्रदर्शन और आंदोलन का ऐलान किया गया है। अम्बेडकर छात्रावास, पटेल छात्रावास, कपूरी छात्रावास और PG रानीघाट छात्रावास जैसे प्रमुख छात्रावास इसमें शामिल होंगे।






















