बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज एक बड़ा और चर्चित घटनाक्रम देखने को मिला। मोकामा से JD(U) के नवनिर्वाचित विधायक जेल से विधानसभा पहुंचे.अनंत सिंह वर्तमान में पटना के बेऊर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं, जहां वे दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में बंद हैं। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें केवल शपथ ग्रहण के लिए विशेष अनुमति दी थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एंबुलेंस से जेल से विधानसभा लाया गया। शपथ लेने के बाद वे दोबारा जेल लौट गए, क्योंकि उनकी जमानत याचिका अभी खारिज है।
यह घटना बिहार की राजनीति में काफी सुर्खियां बटोर रही है, खासकर तब जब विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और आज वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा बजट पेश किया जाना है। अनंत सिंह ने 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि वे पहले से ही जेल में थे।






















