पटना वुमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इच्छुक छात्राएं जल्द से जल्द आवेदन कर लें।इच्छुक छात्राएं कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक के माध्यम से 15 मार्च तक आवेदन कर सकती हैं।
बिहार पशुपालक अब होंगे मालामाल! सरकार ने 2 साल के लिए बनाया आय बढ़ाने का प्लान
कॉलेज ने आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया है। सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है, जबकि एमए होम साइंस पाठ्यक्रम में आवेदन करने के लिए 800 रुपये का शुल्क तय किया गया है। छात्राओं को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया मेरिट सूची, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर पूरी की जाएगी। एमसीए, बीकॉम (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस एवं प्रोफेशनल टैक्सेशन), बीसीए, बीबीए और बीएससी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और एमए अंग्रेजी में प्रवेश के लिए 30 मई को ऑनलाइन इंटरव्यू निर्धारित किया गया है।






















