पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में सोमवार (9 फरवरी 2026) को बड़ा हंगामा मच गया। मेदांता अस्पताल के सामने वर्षों से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंची नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर स्थानीय अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया।
भोजपुर के किसानों-युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: नई चीनी मिल की तैयारी पूरी, डीएम ने भेजी रिपोर्ट
पथराव और मारपीट में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें एक महिला सिपाही को भी चोटें आईं। एक नगर निगम कर्मचारी का सिर फट गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीड़ ने JCB मशीन की खिड़कियां तोड़ दीं, सड़क जाम कर दी और कुछ जगहों पर आगजनी की। विरोध में सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए।हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, लाठीचार्ज और पानी की बौछार का इस्तेमाल कर स्थिति को काबू में किया गया। पटना पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह घटना पटना में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई, जहां प्रशासन सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को खाली कराने की कोशिश कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें वैकल्पिक जगह नहीं दी गई, जबकि प्रशासन का दावा है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत हो रही थी।






















