Bihar Politics: बिहार में कानून व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवाल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार सजगता से काम कर रही है, कानून का राज हर हाल में स्थापित होगा। उन्होंने आगे कहा कि जो भी पद खाली हैं उनपरर नियुक्ति हो, लोगों को अवसर मिले। विभाग व्यवस्थित और सुचारू रूप से चले यह सरकार की इच्छा है।
इसी क्रम में वंदे मातरम् को लेकर उठी बहस ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया। AIMIM बिहार अध्यक्ष अख्तरुल इमान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री ने वंदे मातरम् को राष्ट्रीय शौर्य और एकता का प्रतीक बताया और कहा कि देशप्रेम रखने वालों को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
‘भारत में रहना है तो..’ वंदे मातरम-मुसलमान और राहुल गांधी पर क्या बोले गिरिराज सिंह
इस पर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने पलटवार करते हुए भारतीय धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा का हवाला दिया और कहा कि संविधान का अनुच्छेद 25 नागरिकों को अपने धर्म, संस्कृति और रीति-रिवाजों को मानने की आज़ादी देता है। उन्होंने यह तर्क रखा कि राष्ट्रवाद का पैमाना किसी एक प्रतीक से तय नहीं किया जा सकता और इतिहास के बड़े राष्ट्रवादी नेताओं जैसे Mahatma Gandhi, Jawaharlal Nehru, Sardar Patel और Maulana Azad के उदाहरण देकर बहस को व्यापक संदर्भ में देखने की जरूरत बताई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ समूह चुनावी माहौल में तनाव पैदा करने के लिए भावनात्मक मुद्दों को उछालते हैं।






















