पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत दरभंगा से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19166, DBG–ADI) में एक फर्जी टिकट परीक्षक (टीटीई) को पकड़ा गया है। आरोपी ने काला कोट पहनकर खुद को रेलवे का अधिकारी बताते हुए यात्रियों से अवैध वसूली की कोशिश की।
बिहार में नौकरी की बारिश! 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली
जानकारी के अनुसार, ट्रेन में टिकट जांच के दौरान रेलवे के वाणिज्य विभाग और अन्य अधिकारियों को संदेह हुआ। जांच में पता चला कि यह व्यक्ति असली टीटीई नहीं है। आरोपी नेपाली युवक श्रवण कुमार कापड़ है, जो नेपाल के धनुषा जिले का निवासी है। वह यात्रियों के टिकट चेक करने के नाम पर पैसे ऐंठ रहा था।संदेह होने पर रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ा और समस्तीपुर जीआरपी (Government Railway Police) को सौंप दिया। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आरोपी काफी समय से इस तरह की गतिविधि में शामिल हो सकता है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि उसने अब तक कितने यात्रियों से ठगी की और क्या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।






















