भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बीजेपी जॉइन करने की सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा- “राजनीति मेरे बस की नहीं है… राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, और मैं सच बोलने वाला इंसान हूं। मैं कलाकार हूं और कलाकार ही रहना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि अब उनका पूरा फोकस सिर्फ संगीत और फिल्मों पर है, राजनीति में जाने का कोई इरादा नहीं।पवन सिंह-ज्योति सिंह मैटर पर खेसारी ने काफी संभलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा- “ये उनका पारिवारिक मामला है, कोर्ट में है। मैं इस पर कुछ नहीं बोलना चाहता। एक बेटी का पिता होने के नाते भावनात्मक हो जाता हूं, लेकिन बोलने से विवाद बढ़ जाता है।” उन्होंने सभी कलाकारों (पवन सिंह सहित) का सम्मान करने की बात कही, लेकिन निजी विवाद में दखल नहीं देने की साफ नीयत जाहिर की।
वैभव सूर्यवंशी के पवन सिंह के गाने पर डांस को लेकर उन्होंने कहा कि असली मुद्दा भोजपुरी से प्रेम है. उन्होंने क्रिकेटर ईशान किशन और एमएस धोनी का जिक्र किया. बोले कि खिलाड़ी भी भोजपुरी का गौरव बढ़ा रहे हैं. हंसते हुए खेसारी ने कहा कि उनका गाना धरती पर बज रहा है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है.






















