एआई समिट (AI Summit Controversy) में प्रदर्शित ‘रोबोटिक कुत्ते’ को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विदेशी तकनीक को भारत का बताकर पेश किया गया। उनका कहना है कि इससे सरकार की मंशा और तकनीकी उपलब्धियों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने बयान में यह भी कहा कि असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तकनीकी प्रदर्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
अभिषेक रंजन ने कहा, ‘एआई समिट में का जो रोबोटिक कुत्ता है, उसे इंडिया का बता के प्रदर्शित किया गया। इससे सरकार नंगी नहीं हुई। आज देश में जो साइंटिस्ट हैं, सोनम वांग्चुक जैसे साइंटिस्ट हैं, उन्हें जेल में भरा जा रहा है और जो रेपिस्ट हैं उसे बेल दी जा रही है। वहां सरकार नंगी नहीं हो रही है।’
विधायक ने आगे कहा कि पूर्व की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के समय राजनीतिक असहमति के बावजूद विरोधियों पर एनएसए जैसे कठोर कानून लगाने की कोशिश नहीं की गई। उनके इस बयान को मौजूदा सरकार पर सीधा हमला माना जा रहा है।






















