बिहार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन की प्रतीक्षा कर रही करीब 10 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने राज्य को इस वित्तीय वर्ष में 25 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने की मंजूरी दे दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस संबंध में स्वीकृति जारी कर दी है, जिससे बिहार की लाखों गरीब परिवारों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन का लाभ मिलेगा।
बड़ा प्रशासनिक बदलाव: पटना में मीट-फिश शॉप के लिए अनिवार्य लाइसेंस, पीएमसी की नई गाइडलाइन जारी
यह कदम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर में पहले से करोड़ों कनेक्शन वितरित हो चुके हैं। राज्य सरकार और गैस कंपनियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि जल्द से जल्द इन कनेक्शनों का वितरण शुरू किया जाए।जो महिलाएं पात्र हैं, वे निकटतम एलपीजी वितरक या आधिकारिक वेबसाइट pmuy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि साथ रखें।
सभी जिलों में उज्ज्वला समिति गठित की गई है, जो आवेदनों की जांच कर पात्र लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराएगी। वर्तमान में राज्य में इस योजना के तहत करीब 10 लाख आवेदन लंबित हैं। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान यह मुद्दा सामने आने पर राज्य सरकार ने केंद्र का ध्यान आकर्षित किया था और पात्र लाभार्थियों को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।






















