चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। यहां हालात पर काबू पाने के लिए सेना को उतरना पड़ा है। देश के कई हिस्सों में कोरोना मरीज बड़ी संख्या में मिल रहे हैं। सबसे बुरी स्थिति शंघाई की है। यहां पिछले दो दिनों में 9006 नए संक्रमित मिले हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद यह सबसे बड़ी संख्या है।
शंघाई भेजे गए 2 हजार स्वास्थ्यकर्मी
शंघाई में कोरोना संक्रमितों के इलाज, लोगों की जांच आदि के लिए 2 हजार स्वास्थ्यकर्मी भेजे गए हैं। इस शहर में 2.6 करोड़ लोगों की कोरोना जांच की जानी है। सरकार के अनुसार 2019 के बाद यह सबसे अधिक बुरी स्थिति है। शंघाई के अस्पतालों के बेड भर गए हैं। कोई भी अस्पताल मरीज को भर्ती नहीं ले पा रहा है।